Noida News : जहरीली शराब बनाने की भट्टी का भंडाफोड़ ,एक गिरफ्तार
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 09:35 PM
नोएडा । थाना रबुपुरा पुलिस ने अवैध रूप से जंगलों में शराब बनाने की भट्टी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बनी और अधबनी शराब तथा शराब बनाने के उपकरण ,15 किलो यूरिया ,10 किलो गुड़ ,300 ग्राम नौसादर एवं जहरीली शराब बनाने की भट्टी ,एक चाकू, 50 लीटर जहरीली शराब तथा 500 लीटर लहन बरामद किया है।
थाना रबूपुरा के थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि फलैदा खादर के जंगल में जहरीली शराब बनाने की भट्टी चल रही है ।
उक्त सूचना पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मौके से शराब बनाने के उपकरण तथा 50 लीटर जहरीली शराब ,गुड ,यूरिया, 500 लीटर लहन आदि बरामद किया। साथ ही मौके से शराब बना रहे बिंदु पुत्र प्रेम सिंह निवासी चाहतहट पलवल को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि वह काफी समय से शराब बनाने की भट्टी चला रहा था।
गौरतलब है कि थाना रबुपुरा क्षेत्र में यह शराब बनाने की दूसरी भट्टी पकड़ी गई है। इससे पहले भी पुलिस शराब बनाते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया है।