Noida News : जुमे की नमाज के मद्देनजर पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च किया
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:22 AM
Noida : नोएडा । जुमे की नवाज की पूर्व संध्या पर जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कमिश्नरेट पुलिस द्वारा मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील स्थानों में फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने नोएडा जोन में पैदल मार्च कर संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ड्रोन व सीसीटीवी सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से जुमे पर शांति व्यवस्था व भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
वहीं थाना दनकौर क्षेत्र में फ्लैग मार्च की अगुवाई कर रहे ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लव कुमार ने लोगों से आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इसके अलावा जिले के तीनों जोन में डीसीपी, एडीसीपी व अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर धार्मिक गुरुओं के साथ संवाद किया।
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लव कुमार के नेतृत्व में डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ मीनाक्षी कात्यायन, एसीपी थर्ड ग्रेटर नोएडा बृजनंदन राय, थाना प्रभारी राधा रमन ने पुलिस बल के साथ दनकौर क्षेत्र के कस्बा दनकौर, मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया।