Noida News : लूट की सूचना पर 7 मिनट में पहुंची पुलिस
Noida News: Police reached in 7 minutes on the information of robbery
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 05:43 PM
Noida News : नोएडा। गौतमबुद्धनगर की नयी पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने तथा पुलिस महकमे में लापरवाह अधिकारियों को सुधारने के लिए लगातार चैकिंग कर रही हैं। रात में शहरवासियों को सुरक्षित माहौल देने के लिए कमिश्नरेट की पुलिस कितनी मुस्तैद है इसके लिए पुलिस कमिश्नर ने कल देर रात पुलिस रिस्पांस टाइम को चैक किया।
Noida News :
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कल देर रात एक फरियादी से 12ः38 मिनट पर 112 नंबर पर लूट की घटना के लिए कॉल करवाई। सूचना पर पीआरवी 1843 मंे तैनात आरक्षी जाबिर व चालक अजब सिंह महज 7 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गये। मौके पर पुलिस कमिश्नर को देख पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मी पहले तो चौंक गए फिर उन्हें पता चला कि रिस्पांस टाइम चैक करने के लिए लूट की फेंक सूचना दी गयी थी। पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी देखकर पुलिस कमिश्नर ने उन्हें 10 हजार रूपये का पुरस्कार देने के निर्देश दिये।