Noida News : त्यौहारों को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पुलिस मुस्तैद
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 06:47 PM
Noida : नोएडा । आगामी 3 मई को पडऩे वाले त्यौहारों के मद्देनजर गौतमबुद्घनगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने आज पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर सभी को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखें तथा त्यौहारों को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाएं। खबर लिखे जाने तक बैठक जारी थी। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने सेक्टर-108 के सभागार में पुलिस के आला अधिकारियों एवं सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक का आयोजन किया। यह बैठक आगामी 3 मई को ईद, भगवान परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीय के त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने के लिए आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को त्योहारों पर चौकस रहने के निर्देश दिए।
बैठक में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लव कुमार एवं भारती सिंह के अलावा डीसीपी नोएडा राजेश एस, डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरिश्चंद्र के अलावा एडिशनल डीसीपी नोएडा रणविजय सिंह ,एडिशनल डीसीपी सेंट्रल इला मारन, एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे के अलावा सभी थानों के प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।