
Noida News : ग्रेटर नोएडा। नगर निगम चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा चेकिंग बढ़ा दी गई है। पुलिस द्वारा अनेकों अभियान चलाकर अवैध शराब की बिक्री और तस्करी आदि पर रोक लगाने की पूरी कोशिश की जा रही है। इसी के चलते थाना जारचा पुलिस और आबकारी टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अवैध शराब की 50 पेटी और एक स्कॉर्पियो कार बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को गांव सलारपुर की नहर के पास से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 50 पेटी अवैध शराब हरियाणा मार का बरामद की है। जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपए बताई जा रही है। साथ ही अवैध शराब की तस्करी में प्रयुक्त किए जाने वाली एक स्कॉर्पियो कार बरामद की है। जांच में पता चला कि आरोपी शराब को नगर निकाय पंचायत चुनाव के क्षेत्रों में हरियाणा राज्य से लाकर मुनाफे के साथ बेचते थे।
थाना जारचा पुलिस ने बताया कि पिछले कई दिनों से नगर निगम चुनाव को लेकर शराब बेचने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हो रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए लोकल इंटेलिजेंस, बीट पुलिंसग के माध्यम से महत्वपूर्ण गोपनीय जानकारी एकत्र कर थाना जारचा पुलिस व आबकारी टीम के सयुक्त प्रयास द्वारा अवैध शराब सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।