Noida : नोएडा । सेक्टर-100 में रात भर बिजली गुल होने के कारण सेक्टरवासियों की नींद उड़ गयी है। सेक्टरवासी विद्युत कटौती को लेकर खासे नाराज हैं। द विलाज सेक्टर-100 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष राजकुमार चौधरी व महासचिव सुमेर रावत ने सेक्टर में हो रही विद्युत कटौती को लेकर गौतमबुद्धनगर व मेरठ मंडल के मुख्य अभियंता विद्युत विभाग वी.एन. सिंह से मुलाकात की और विद्युत संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि सेक्टर की मुख्य समस्या सी-145 से 156 की गली में कोई पैनल बॉक्स नहीं है। साथ ही रात में बिजली की कटौती एक बड़ी समस्या है। मुख्य अभियंता ने सेक्टर की विद्युत संबंधी सभी समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा जताया।