Noida News : वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ एमिटी विवि में निकाली प्रभात फेरी
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:56 AM
Noida : नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय (Amity University)द्वारा देश की आजादी के 75 साल पूर्ण होने पर ''आजादी का अमृत महोत्सव" मनाते हुए प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला के नेतृत्व में हजारों की संख्या में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने इस प्रभात फेरी में हिस्सा लिया।
एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हम एमिटी विश्वविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्रभात फेरी का आयोजन कर रहे है और स्वंय को गौरवांवित महसूस कर रहे है।
इस प्रभात फेरी के अंर्तगत छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये गये जिन्होनें अपने प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।