
गोष्ठी में आगामी 21 जनवरी को जी-20 सम्मिट (G-20 summit) जागरूकता दौड़ (Awareness Run) में अधिक से अधिक लोगों को प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान डीसीपी राम बदन सिंह (DCP Ram Badan Singh) ने सोसायटी वासियों की समस्याओं के बारे में विचार विमर्श किया और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिए। इस दौरान लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन (Helpline) नंबरों के बारे में भी अवगत कराते हुए जरूरत पडऩे पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।