Noida News : राज्यसभा चुनाव में भाजपा का घमण्ड टूटा: प्रमोद तिवारी
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:31 AM
Noida : नोएडा । उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के सदस्य सतेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने काँग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी को राजस्थान से राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर उनके दिल्ली आवास पर मुलाकात की। इस मौके पर उनको पगड़ी, पटका, फूल माला पहनाकर एवं गुलदस्ता देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने काँग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुये कहा है कि राज्यसभा चुनाव में भाजपा सरकार का घमण्ड टूट गया है। भाजपा ने धन बल के सहारे चुनाव लड़ा फिर भी मुँह की खानी पड़ी।
बधाई देने वालों में प्रदेश सदस्य सतेन्द्र शर्मा, प्रदेश सदस्य लियाकत चौधरी, काँग्रेस नेता यतेंद्र शर्मा, चाचा सतपाल लाला आदि थे।