Noida News : एचसीएल साइक्लोथॉन-2023 के विजेताओं को बांटे जाएंगे 32 लाख रूपये के पुरस्कार
भारत
चेतना मंच
19 Jan 2023 09:41 PM
Noida News : नोएडा । पर्यावरण के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एचसीएल फाउंडेशन (HCL Foundation) द्वारा एचसीएल साइक्लोथॉन-2023 (HCL Cyclothon-2023) का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न वर्गों में विजेताओं को 32 लाख रूपये के पुरस्कार (Award) दिये जाएंगे।
इस साईक्लोथॉन की घोषणा करते हुए इवेंट डायरेक्टर अभिषेक मिश्रा (Abhishek Mishra) ने बताया कि 19 मार्च को साइक्लोथॉन-2023 के आयोजन में 19-35 आयु वर्ग के लिए 60 किमी की रोड रेस (Road Race) होगी। जिसमें केवल साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई) के लाइसेंस धारक साइक्लिस्ट (Cyclist) ही हिस्सा लेंगे। एमेचर श्रेणी में 18-35 आयु वर्ग के लोग हिस्सा लेंगे। यह 60 किमी की रेस होगी। वहीं एमबीटी रेस (माउंटेन बाइक) के लिए 30 किमी की रेस होगी। जिसमें 35 आयु वर्ग के साइक्लिस्ट (Cyclist) भी भाग ले सकेंगे। इसके अलावा ग्रीन राइड में 18 से अधिक आयु वर्ग के लोग भी हिस्सा ले सकेंगे। यह रेस 15 किमी की होगी। इस साइक्लोथॉन में भाग लेने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 फरवरी (February 28) होगी। पंजीकरण के लिए www.hclcyclothon.com वेब साइट पर विवरण देखा जा सकता है।
Noida News
लॉचिंग के वक्त माउंटेन बाइकिंग रेस के चैंपियन शिवेन, रोड रेस के इंडियन चैंपियन हर्षवीर सिंह सेखान (Harshveer Singh Sekhan ) तथा स्वस्ती सिंह (Swasti Singh) को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान साइक्लोथोन की जर्सी भी लांच की गई। कार्यक्रम में एशियन साइक्लिंग फैडरेशन के सेक्रेट्री जनरल ओंकार सिंह, एचसीएल कॉर्पोरेशन के प्रेसीडेंट (स्ट्रेटजी) सुंदर महालिंगम तथा साइक्लोथॉन के इवेंट डायरेकटर अभिषेक मिश्रा भी मौजूद थे।
Noida News
लांचिंग के वक्त वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए उप्र के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल (Navneet Sehgal) ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि खेल तथा खिलाडिय़ों को प्रत्सोहित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि एचसीएल की यह पहल सराहनीय है। यह कार्यक्रम बहुत ही उपयुक्त समय पर शुरू हो रहा है। जब भारत ने जी-20 ( G-20) का नेतृत्व संभाला है तथा नोएडा (Noida) मेजबानी करने वाले शहरों में एक है।