Noida News : व्यापार बंधु की बैठक में जिलाधिकारी के सामने उठार्ई समस्याएं
Noida News: Problems raised in front of the District Magistrate in the meeting of Vyapar Bandhu
भारत
चेतना मंच
27 Apr 2023 11:19 PM
Noida News : व्यापारियों ने पिछले दिनों हुई कारोबारी रचित चौहान की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा बरती गई लापरवाही को लेकर जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। व्यापारियों ने जिलाधिकारी के साथ हुई व्यापार बंधु मीटिंग में रचित हत्याकांड का मुद्दा उठाया। गौतमबुद्घनगर के जिलाधिकारी मनीष वर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट सूरजपुर में व्यापार बंधु मीटिंग का आयोजन किया गया। प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापार बंधु मीटिंग में शिरकत की।
Noida News :
प्रदेश विकास जैन ने बैठक में कहा कि जब तक रचित हत्याकांड का खुलासा नहीं होता व्यापारी चुप नहीं बैठेंगे। यदि व्यापारी सुरक्षित नहीं है तो देश बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। जिलाधिकारी ने इस मुद्दे पर कहा कि हम जल्द से जल्द इस हत्याकांड को सुलझा देंगे। जीएसटी के मुद्दे पर बोलते हुए प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता ने कहा कि यदि ईवे बिल में छोटी त्रुटि हो तो गाड़ी को बंद ना कर, उसी जगह पर जुर्माना लेकर छोड़ दी जाए। प्रदेश महामंत्री निखिल अग्रवाल ने तिगड़ी में जाम की समस्या को लेकर पुलिस प्रशासन को घेरा। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद और नोएडा पुलिस आपस में तालमेल बिठाए इसमें व्यापारियों को ना घसीटे।
बैठक में ग्रेटर नोएडा से अध्यक्ष सचिन गोयल ने भी ट्रैफिक से जुड़ी समस्याओं को जिलाधिकारी के सामने उठाया। जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन दिया।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आदेश दिया कि गौतमबुधनगर जिले में व्यापारियों को किसी भी प्रकार से दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।
व्यापार बंधु मीटिंग में मुख्य रूप से डीसीपी रामबदन सिंह, जीएसटी विभाग से एडीशनल कमिश्नर अखिलेश सिंह, नोएडा अथॉरिटी से कुमार संजय, उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल से चेयरमैन नवनीत गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, प्रदेश महामंत्री निखिल अग्रवाल, ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष सचिन गोयल, किशन राजपूत, नरेश गर्ग, विवेक अग्रवाल, मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह प्रजापति, प्रवीण गर्ग, सौरभ सिंघल, मनीष शर्मा, शिवा चौहान व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।