Noida News : समस्याओं का होगा शीघ्र निस्तारण: डा. महेश शर्मा
भारत
RP Raghuvanshi
12 Sep 2022 10:45 PM
Noida : नोएडा। सेक्टर-50 आरडब्ल्यूए वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डा. डी. शर्मा की ओर से ‘मेरा सांसद मेरा अभियान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सेक्टर-50 में बनी सभी सोसायटियों के अध्यक्ष एवं महासचिव उपस्थित रहे। सोसायटीवासियों ने सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रभारी त्रिपुरा डा. महेश शर्मा का अभिनन्दन किया।
सोसायटी के अध्यक्ष डा. डी. शर्मा ने सोसायटी की समस्याओं के बारे में बताया और पत्र सौंपा। अलग-अलग सोसायटियों की कुछ समस्याएं पदाधिकारियों द्वारा सांसद डा. महेश शर्मा के समक्ष रखी गईं। इस पर सांसद ने कहा कि आपके द्वारा दी हुई समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारण कराया जायेगा। हम और आप समय-समय पर बैठकर नोएडा क्षेत्र के विकास के लिये सदैव तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम में राजेश सिंह, सुशील सूद, एमएस राठी, एसएम अग्रवाल, संजय बाली, सतीश सिन्हा, एसके राय, रंजीत सिंह भुल्लर, नीरज अग्रवाल, जीके जैन, मनप्रीत सिंह, शैलजा, बीके कटियार, एसएल भम्बरी समेत बड़ी संख्या में सोसायटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।