Noida News : गौतमबुद्ध नगर के 22 दरोगाओं का प्रमोशन, इंस्पेक्टर बनाए गए
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 02:47 AM
Noida : नोएडा। गौतमबुद्धनगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने कमिश्नरेट में तैनात 22 उप-निरीक्षक को तरक्की मिली है। निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर शुक्रवार को सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह व ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लव कुमार ने उन्हें स्टार लगाकर शुभकामनाएं दीं।
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तैनात 1017 उप निरीक्षकों को पदोन्नत कर निरीक्षक बनाया है। पदोन्नति की सूची में पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के 22 उप निरीक्षक भी शामिल हैं। शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में गौतमबुद्धनगर में तैनात सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार, संजय कुमार सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजेश कुमार, संतोष कुमार शुक्ला, दीपक कुमार यादव, सलाउद्दीन, धर्मेंद्र कुमार, कमलेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, विजय बहादुर सिंह, विरेश पाल गिरी, राजीव कुमार, ब्रह्मपाल सिंह, सुबोध कुमार, सुधीर कुमार, राजवीर सिंह, पुष्प कुमार, जितेंद्र कुमार यादव, कमल किशोर, पवन, अरुण कुमार और शैलेंद्र सिंह को पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह वह जॉइंट पुलिस कमिश्नर लव कुमार ने अतिरिक्त स्टार लगाकर सभी को पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं। पुलिस कमिश्नर ने पदोन्नत सभी उप निरीक्षकों का आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा व जिम्मेदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करें।