Noida News: बाइक बोट घोटाले के आरोपी की संपत्ति कुर्क
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 04:59 PM
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 04:59 PM
Noida : नोएडा। बहुचर्चित बाइक बोट घोटाले को अंजाम देने वाले गैंग लीडर ललित कुमार की करीब डेढ़ करोड रुपए की संपत्ति को कुर्क किया गया है। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के पीआरओ पंकज कुमार ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियो पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आयुक्त न्यायालय गौतमबुद्ध नगर द्वारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के तहत बहुचर्चित बाइक बोट के घोटाले के गैंग लीडर ललित कुमार पुत्र चतर सिंह निवासी शादीपुर थाना मवाना जिला मेरठ के खिलाफ कार्रवाई की गई।
गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के तहत ललित कुमार की करीब डेढ़ करोड़ रुपए की अचल संपत्ति कुर्क की गई है। उन्होंने बताया कि कुर्क की गई संपत्ति में राधा गार्डन कॉलोनी में 291.66 वर्ग मीटर का प्लॉट भी शामिल है। के 100 करोड रुपए के घोटाले के आरोपी ललित कुमार ने यह संपत्ति अवैध रूप से अर्जित की थी। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 से संबंधित गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी।