Noida News : नोएडा। काफी समय से मांग पूरी ना होने पर आज फिर सीएनजी ऑटो चालक यूनियन के सब्र का बांध टूट गया। सैकड़ों की संख्या में यूनियन के पदाधिकारियों ने एआरटीओ कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को नोएडा व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी समर्थन दिया।
प्रदर्शन करने वालों में नोएडा सीएनजी चालक यूनियन के अध्यक्ष ओमप्रकाश, बीसी प्रधान, व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद भड़ाना, चौधरी वेदपाल सिंह, मुख्तियार सिंह प्रजापति, योगेश वर्मा, रईसुद्दीन, प्रमोदी, अनिल प्रजापति समेत कई लोग मौजूद थे। एसोसिशएन की मांग है कि उनका उत्पीड़न बंद किया जाए और समान परमिट की व्यवस्था की जाए।
एआरटीओ प्रशासन सियाराम वर्मा ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को वार्ता के लिए बुलाया। वार्ता में एआरटीओ प्रवर्तन प्रशांत तिवारी, एआरटीओ प्रवर्तन अजय मिश्रा, एआरटीओ प्रवर्तन विपिन चौधरी, पीटीओ राजेश मोहन, पुलिस के एसीपी-॥ तथा सेक्टर-24 थाना के प्रभारी भी मौजूद थे। खबर लिखे जाने तक वार्ता चल रही थी। वार्ता में आरटीओ अरुण कुमार वाष्णेय भी मौजूद थे।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।