Noida News : भंगेल में शुरू किया जाए सार्वजनिक शौचालय
भारत
RP Raghuvanshi
12 Sep 2022 07:55 PM
भारत
RP Raghuvanshi
12 Sep 2022 07:55 PM
Noida : नोएडा। नोएडा विलेज रजिडेंट्स एसोसिएशन ने भंगेल में सार्वजनिक शौचालय की जल्द से जल्द शुरूआत करने की मांग नोएडा प्राधिकरण से की है। संस्था ने शाहपुर गांव से पानी की सप्लाई गांव रोहिल्लापुर में लाने के लिए नई पाइप लाइन डालने की भी मांग की है। संस्था के अध्यक्ष रंजन तोमर ने कहा की भंगेल में सार्वजानिक शौचालय जनता को समर्पित भले ही हो गया है लेकिन प्राधिकरण की कमियों के कारण चालु नहीं हो पाया है उन्होंने आज नॉएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी आर पी सिंह से मुलाकात की और उनके सामने यह मांग की के जल्द से जल्द ग्रामीण मार्केटों में अहम् स्थान रखने वाले भंगेल के सार्वजानिक शौचालय को शुरू करवाया जाए , उन्होंने मौके पर ही अधीनस्त अधिकारीयों को इस बाबत निर्देश जारी किये , इसके आलावा ग्राम रोहिल्लापुर में पानी बेहद खारा और टीडीएस में बेहद ख़राब पानी आने की शिकायत को भी अधिकारी के सामने रखा , वहां शाहपुर गाँव की टंकी से नयी पाइपलाइन बिछाये जाने की मांग बहुत पहले नोवरा द्वारा की गई थी जिसकी प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाने का आश्वासन श्री सिंह ने दिया है इस दौरान भंगेल मार्किट एसोसिएशन से कुलदीप चौहान , इरशाद सैफी और शान सैफी समेत कई लोग उपस्थित रहे।