Noida : नोएडा। सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नोएडा प्राधिकरण द्वारा छेड़े गए अभियान 'रेसÓ के तहत आज चौथे दिन विभिन्न सेक्टरोंव गांव में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। नोएडा प्राधिकरण के प्रमुख महाप्रबंधक राजीव त्यागी के नेतृत्व में आज जनस्वास्थ्य की टीम ने कोंडली बांगर व सेक्टर-77 समेत कई स्थानों पर मैदान में पड़े सिंगल यूज प्लास्टिक का संग्रहण किया तथा लोगों को इसका उपयोग न करने के प्रति जन जागरूक किया। इस दौरान ग्रामीणों व सेक्टरवासियों के अलावा स्कूली बच्चों को भी सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने को लेकर शपथ दिलाई गई। इसके पूर्व विभाग की टीम ने विभिन्न सेक्टरों व गांव में जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा नालों एवं नालियों में गंदगी की सफाई कराई।
कर्मचारियों को साफ सफाई करने तथा कचरा उठाने के निर्देश दिए। खबर लिखे जाने तक यह अभियान जारी था इस दौरान प्रमुख महाप्रबंधक राजीव त्यागी के अलावा जन स्वास्थ विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक विजय रावल, आर के शर्मा, सहायक प्रबंधक गौरव बंसल सहित कई कर्मचारी व अधिकारी मौजूद थे।