Noida : नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के तहत आज नोएडा में सेक्टर 32 स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। इस दौरान लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी देने तथा सड़कों पर सुरक्षित रहने के प्रति जागरूक करने के लिए एक रैली भी निकाली गई |
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आरटीओ प्रवर्तन प्रशांत तिवारी, अजय मिश्रा ,दीपक कुमार ,विपिन चौधरी ने हरि झंडी दिखाकर इस रैली को रवाना किया | रैली के दौरान यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए होर्डिंग्स, बैनर तथा स्टिकर लगे हुए थे | यह रैली सेक्टर 32 से शुरू होकर सेक्टर 22 इस्कॉन टेंपल डीएम चौराहा होते हुए वापस सेक्टर 32 पर समाप्त हुई इस दौरान ज्योति मिश्रा वी अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। यह सड़क सुरक्षा सप्ताह 19 मई से लेकर 31 मई तक मनाया जाएगा | इस दौरान लोगों को सड़कों पर सुरक्षित वाहन चलाने तथा यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागृत किया जाएगा |