Noida News : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा नोएडा मे प्रथम आगमन पर उत्तर प्रदेश रामपुर सीट से नवनिर्वाचित विधायक आकाश सक्सेना का व्यापारियों और उद्यमियों द्वारा पुष्प गुछ देकर व अंग वस्त्र पहना कर स्वागत किया गया। साथ ही एक बैठक का आयोजन अग्रसेन धर्मशाला अग्रवाल मित्र मंडल सेक्टर 33 नोएडा में श्री सुनील गुप्ता जी एनसीआर अध्यक्ष एवं चेयरमैन की अध्यक्षता में किया गया।
Noida news :
इस अवसर पर सुनील गुप्ता ने कहा कि भाजपा एवं जन संघ सरकार व्यापारी हित के लिए बनाई गई थी लेकिन आज उद्यमी एवं व्यापारी वर्ग अपने आप को उपेक्षित महसूस करता है जिसका समर्थन वहां बैठे सभी व्यापारी व उद्यमी साथियों ने किया।
बैठक में अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल महासचिव, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से संजय जैन अध्यक्ष, राधा कृष्ण गर्ग, सतनारायण गोयल, अमरजीत सिंह रामा वाले, सुधीर पोरवाल महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, नरेश बंसल, मनोज गुप्ता, गोविंद अग्रवाल फूल सिंह यादव, राहुल भाटिया, कुम्मु जोशी भटनागर, रेनू बाला शर्मा, अर्चना जैन, वंदना शर्मा,मंजू शर्मा,सीमा रावत,मीना गौतम, तनवीर चौधरी,शैलेंद्र पोरवाल, मनोज गुप्ता एडवोकेट, शैलेंद्र वर्णवाल, विक्रम सेठी, गिरीश गोविल, टू व्हीलर एसोसिएशन से संजय कोहली, विजय बजाज, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से अनिल दिक्षित आदि समेत कई व्यापारी संगठन एवं व्यापारी मौजूद रहे।