Noida News : 'समुद्र मंथन एक बार फिर' का हुआ विमोचन
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 01:43 AM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 01:43 AM
Noida: नोएडा । सांसद एवं पूर्व मंत्री भारत सरकार डॉ महेश शर्मा ने प्रोफेसर लल्लन प्रसाद द्वारा लिखित पुस्तक 'समुद्र मंथन एक बार फिर' पुस्तक का विमोचन किया। सांसद डा. महेश शर्मा ने पुस्तक विमोचन के दौरान कहा कि प्रो. लल्लन प्रसाद वैसे तो अर्थशास्त्री एवं हिन्दी के कवि एवं लेखक है मगर पर्यावरण जैसे मसले पर उन्होनें पहली बार कलम चलाई है। पुस्तक समुद्र मंथन एक बार फिर में पर्यावरण की दयनीय स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई है। पुस्तक में कुल 12 अध्याय है जो जल के गहराते हुए संकट से शुरू होकर वायु (दूषित वायु) भूमि (प्रदूषित पृथ्वी) जैसे ज्वलन्त विषय को समेटते हुए अंतिम अध्याय पर्यावरण पर जाकर समाप्त किया है।
इस पुस्तक विमोचन के दौरान डा. राम शरण गौड, पूर्व अध्यक्ष लाईब्रेरी बोर्ड संस्कृति मंत्रालय, कृष्णनन्द सागर, प्रसिद्ध इतिहासकार, एस. पी. गौड, संजय बाली, वीरेश तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष, सांस्कृतिक गौरव संस्थान, डा. राजेश केसरी, नादीया केसरी, संजय मिश्रा, संजय जौहरी, रमण सैनी, प्रमोद कुमार, कर्नल के. एल. शर्मा, नीलम भागी, विनय कुमार संघ प्रचारक शान्ति कुमार स्याल, सचिव सांस्कृतिक गौरव संस्थान प्रेमलता, वसुधा तिवारी, के. बी. पावा, योगेश शर्मा उपस्थित रहे।