Noida News : सेक्टर-19 में बदले जाएं गल चुके बिजली के खम्भे
letter for Replacing the melted electric poles in Sector-19
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 08:27 AM
Noida News : नोएडा । सेक्टर-19 में बिजली के ढ़ीले तारों तथा नीचे से गल चुके बिजली के खम्भों को जल्द बदलवाने की मांग आरडब्ल्यूए ने विद्युत विभाग से की है।
Noida News :
आरडब्ल्यूए सेक्टर-19 के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण ने बताया कि आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के उपखंड अधिकारी बृजमोहन सोनी व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान सेक्टर-19 स्थित सब स्टेशन में पूर्व की भांति बिजली के बिल जमा करने की व्यवस्था करना, ढीले तारों को टाइट करने, टेढ़े व नीचे से गल चुके खम्भों को बदलने, फ्लक्चुएशन को रोकने, सेक्टर बी और सी में भी बिजली के खम्भों पर लिपटे केबिल के तारों को हटाने तथा सिंगल कोर केबल्स लगाने की मांग रखी गयी। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों के साथ मुलाकात के दौरान महासचिव रोहित श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रामकुमार शर्मा, एनसी वरूण, राज कुमार चौहान, आईएम गुप्ता, एम.एस. दहिया, एम.एल. प्रताप व जोगिंदर पाल महाजन व आरडब्ल्यूए के अन्य सदस्य मौजूद रहे।