Noida News : बिल्डर्स पर रेरा ने कसा शिकंजा ,गैर हाजिर 30 बिल्डरों को नोटिस जारी
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 05:23 AM
Noida: नोएडा । प्रदेश सरकार की गंभीर पहल पर रेरा ने अब लापरवाह तथा मक्कार बिल्डर्स पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रेरा की सुनवाई में गैर हाजिर रहने पर 30 बिल्डर्स को नोटिस जारी किया गया है। रेरा की ओर से पूर्वांचल प्रोजेक्टस, एम्स मैक्स गार्डेनिया डेवलपर्स, सिक्का इंफ्रास्ट्रक्चर, वर्धमान इंफ्रा, अंतरिक्ष डेवलपर्स एंड प्रमोटर्स, आधार इंफ्राटेक, आराध्यम डेवलपर्स, एबेट बिल्डकॉन, कृष्णा इंफ्रा होम्स, जे.एस.एस बिल्डकॉन, कलर सिटी होम्स, एयरविल स्मार्ट सिटी, एस्थेटिक बिल्डटेक, रोहित रस्तोगी मै. ग्रांड इंफ्रा बिल्डटेक, एसएससी बिल्डर्स, प्रगति एडवर्टेसिंग मार्केटिंग, आइडिया बिल्डर्स, रक्षा विज्ञान कर्मचारी सहकारी समिति, आईवीआरएम डेवलपर्स, फ्यूचर वलर्ड ग्रीन होम्स, किंडल इफ्रा हाईटस, सोलिटेयर रियल इंफ्रा, जियोटेक प्रमोटर्स, निवास प्रमोटर्स, आस्था इंफ्रा सिटी, बुलंद रियलटर्स, अंसल लैंडमार्क टाउनशिप्स, गायत्री इंफ्रा प्लानर, गुलशन होम्स को नोटिस जारी किए गए हैं। इन मामले की सुनवाई 19 से 15 जून तक रेरा कोर्ट में होगी।
बिल्डरों को चेतावनी दी गई है कि यदि वे इस सुनवाई में शामिल होकर अपना पक्ष नहीं रखते हैं तो उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आदेश पारित कर दिया जाएगा। यह सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जानी है।