Noida News : सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त बनाने का लिया संकल्प
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 04:56 PM
Noida : नोएडा । नोएडा प्राधिकरण ने रिडक्शन अवेयरनेस सर्कुलर सलूशन एंड मास इंगेजमेंट यानी 'रेस' कार्यक्रम के पांचवे और अंतिम दिन शहर में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए। इस कार्यक्रम में शामिल शहरवासियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प लिया।
सेक्टर-77 में कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने की उनके साथ जन स्वास्थ्य विभाग के दोनों वरिष्ठï प्रबंधकों विजय रावल तथा आर.के. शर्मा, वर्क सर्किल-6 के वरिष्ठ प्रबन्धक आदि उपस्थित रहे। विभिन्न संस्थाओं के अतिरिक्त अन्य जनसामान्य द्वारा हजारों की संख्या कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। सेक्टर-77 में प्राधिकरण के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ-साथ उपस्थित लोगों द्वारा प्लॉगरन किया गया एवं काफी मात्रा में प्लास्टिक वेस्ट एकत्रित किया गया। साथ ही नोएडा को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए उपस्थित सभी लोगों द्वारा महाशपथ ग्रहण कर नोएडा को सिंगल-यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का संकल्प लिया गया। प्लॉग कार्यक्रम के बाद म्यूजि़क फैक्ट्री प्लास्टिक-फ्री थीम पर आधारित बैंड का प्रस्तुतिकरण किया गया। इसे बाद स्वयंसेवी संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर फोनरवा, आरडब्ल्यूए तथा विभिन्न सोसाइटी के पदाधिकारी तथा शहरवासी मौजूद थे।