Noida : नोएडा । महिलाओं/छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस कमिश्रर गौतमबुद्धनगर आलोक कुमार सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी महिला सुरक्षा के नेतृत्व में महिला सुरक्षा टीम द्वारा सभी स्कूल/कॉलेज, मार्केट, मॉल, मेट्रो स्टेशन, कम्पनी/ऑफिस व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर एंटी रोमियों ड्राइव अभियान चलाया जा रहा है। महिला सुरक्षा टीम/एंटी रोमियो टीम द्वारा सभी भीड़भाड़ वाली जगहों पर प्रभावी गश्त करते हुए महिलाओं के साथ बातचीत कर उनसे पुलिस हेल्पलाइन नंबर समझा किए गए। महिला सुरक्षा टीम द्वारा सभी स्कूल/कॉलेज, मार्केट, मॉल, मेट्रो स्टेशन व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर एंटी रोमियों ड्राइव अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त अभियान के अंतर्गत 15 अप्रैल तक प्रतिदिन प्रत्येक थानों की महिला सुरक्षा टीम द्वारा सभी स्कूल/कॉलेज, मार्केट, मॉल, मेट्रो स्टेशन व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पेट्रोलिंग करते हुए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें महिलाओं/छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले, लड़कियों को तंग करने वाले व पीछा करके परेशान करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।