Noida News : हिंद मजदूर सभा के प्रदेश सचिव बने आर.पी. सिंह
भारत
चेतना मंच
21 Jan 2023 11:04 PM
Noida News : नोएडा। हिंद मजदूर सभा (Hind Mazdoor Sabha) उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। 67 सदस्यीय कमेटी में गौतमबुद्धनगर ( Gautam Buddha Nagar) के प्रमुख श्रमिक नेता आरपी सिंह चौहान (RP Singh Chauhan) को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। श्री चौहान को प्रदेश कमेटी में अहम जिम्मेदारी मिलने पर श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
Noida News :
नई कार्यकारिणी में लखनऊ (Lucknow) निवासी शिव गोपाल मिश्रा को अध्यक्ष, प्रयागराज निवासी भोलानाथ तिवारी को कार्यवाहक अध्यक्ष, सिद्धार्थ नगर निवासी उमाशंकर मिश्रा को जनरल सेक्रेटरी तथा गौतमबुद्धनगर निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह चौहान को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
बता दें कि श्रमिक नेता आरपी सिंह चौहान (RP Singh Chauhan) वर्तमान में हिंद मजदूर सभा (Hind Mazdoor Sabha) के गौतमबुद्धनगर जिला महामंत्री के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा वह इंजीनियरिंग उद्योग कर्मचारी एसोसिएशन, लेदर इंडस्ट्री मजदूर सभा तथा गारमेंट एंड होजरी उद्योग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भी हैं। आरपी सिंह चौहान (RP Singh Chauhan) इसके अलावा विभिन्न श्रमिक संगठनों व स्वयंसेवी संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं।
श्री चौहान ने प्रदेश कमेटी में सचिव बनाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह सदैव श्रमिकों के हितों के लिए संघर्ष करते आए हैं और अब जनपद के श्रमिकों की आवाज को प्रदेश स्तर पर उठाने का कार्य करेंगे।