Noida News : नोएडा। विधानसभा निर्वाचन-2022 (Assembly Election-2022) को सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा अवैध हथियार, शराब व अन्य प्रतिबंधित व चुनाव को प्रभावित करने के लिए सामान आदि की तस्करी रोकने के लिए जनपद गौतमबुद्धनगर से सटे सभी जनपदों के बॉर्डर व विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम मे थाना सेक्टर-24 पुलिस व स्स्ञ्ज टीम-1 (स्थैतिक निगरानी दल) द्वारा चेकिंग के दौरान संयुक्त कार्रवाई करते हुए नोएडा स्टेडियम चौराहा, सेक्टर-24,नोएडा के पास से फॉर्च्यूनर कार के चालक अखिलेश पुत्र संतोष निवासी वजीरपुर, दिल्ली व कार में सवार अरुण पुत्र राजू निवासी करोल बाग, दिल्ली के पास से 99,30,500 रुपए बरामद किए गए है। जिनके संबंध में अखिलेश व अरुण द्वारा कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया जा सका। उक्त संपत्ति को सीज करके नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।