Noida: नोएडा। थाना सेक्टर-39 पुलिस में स्विफ्ट कार में सवार एक युवक को 20 लाख रुपए ले जाते हुए पकड़ा। युवक पैसों के संबंध में कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर पाया। जिससे टीम ने सभी रुपए जब्त कर लिए हैं।एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स्विफ्ट कार में सवार सैयद कौसर अब्बास पुत्र सैयद मुस्वीर अब्बास निवासी डी-1603 हाईट पार्क सोसायटी सेक्टर 78 नोएडा को चैकिंग के लिए रोका उनकी कार से 20 लाख रुपए बरामद किए।
दो स्कार्पियो कार से मिली 3 लाख से अधिक की नगदी
विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) को शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा जनपद के बॉर्डरों व विभिन्न थाना क्षेत्रों में चैकिंग कर रकम बरामद करने का सिलसिला जारी है। चैकिंग के दौरान दो गाडियों से 3 लाख से अधिक की रकम बरामद की गयी है। पिछले दस दिनों के भीतर 6 गाडियों से करोड़ों रूपये की नगदी बरामद की जा चुकी है।
पुलिस कमिश्नर के मीडिया प्रभारी से मिली जानकारी के मुताबिक थाना बीटा-2 पुलिस व SST-2 द्वारा चेकिंग के दौरान संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए थाना बीटा-2 क्षेत्र के अंतर्गत समय लगभग 01.30 बजे परी चौक चौराहे से गाडी सं0UPV6BAX-437 मे सवार प्रमोद चौहान पुत्र डालचंद निवासी ग्राम वाजिदपुर, थाना एक्सप्रेसवे के पास से 2,94,000 रूपये नकद बरामद किये गये व स्कॉर्पियो गाड़ी सं0 MP06CA-0097 में सवार सौरभ परमार पुत्र लक्ष्मी नारायण सिंह निवासी न्यू रामपुरा, मुरैना सिटी, मध्यप्रदेश के पास से 88,000 रूपये नकद बरामद किये गये।
जिनके सम्बन्ध मे प्रमोद चौहान व सौरभ परमार द्वारा कोई अभिलेख प्रस्तुत नही किया जा सका। उक्त सम्पत्ति को सीज करके नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
विधानसभा निर्वाचन-2022 को सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन मे कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा अवैध हथियार, शराब व अन्य प्रतिवंधित व चुनाव को प्रभावित करने के लिए सामान आदि की तस्करी रोकने के लिए जनपद गौतमबुद्धनगर से सटे सभी जनपदो के बाँर्डर व विभिन्न थाना क्षेत्रो मे संदिग्ध वाहनो की सघन चैकिग की जा रही है।