Noida News : श्रीजी गौसदन में 'साहस दिवस' पर रूद्राभिषेक
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:32 PM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:32 PM
Noida : नोएडा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल तथा वैश्य समाज ने संयुक्त रूप से सेक्टर-94 स्थित श्रीजी गौ सदन में साहस दिवस मनाया। यह 'साहस दिवस' प्रदेश के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई निवेश मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की दीर्घायु के लिए मनाया गया। दस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शंकर का रूद्राभिषेक किया गया। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव गोयल ने बताया कि इस दौरान लोगों को कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी पर हुए बम की घटना तथा बाल बाल-बाल बचने तथा उनके साहस व पराक्रम की जानकारी दी गई।
साहस दिवस कार्यक्रम में वैश्य समाज जिला अध्यक्ष एनके अग्रवाल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला सलाहकार राजीव गोयल, राधा कृष्ण गर्ग, सुधीर चंद्र पोरवालराधा-कृष्ण, अमित अग्रवाल, मनोज गुप्ता, फूल सिंह यादव समेत सभी सदस्य मौजूद रहे।