Noida News : रुद्राक्ष डांस एकेडमी ने मनाया वार्षिक सम्मेलन
Noida News : Rudraksh Dance Academy celebrated annual conference
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:14 AM
Noida News : रुद्राक्ष डांस एकेडमी द्वारा वार्षिक सम्मेलन का आयोजन कल्याण कुंज सेक्टर-49 नोएडा में किया गया। डांस एकेडमी की संचालिका सोना चौधरी द्वारा मुख्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथियों को सम्मान प्रतीक द्वारा सम्मानित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
Noida News :
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजय जैन कार्यकारी अध्यक्ष एवं अमित अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती आशा पोद्दार मंडल अध्यक्ष भाजपा रहे। इस कार्यक्रम में एकेडमी के छात्रों द्वारा मनमोहक प्रेरणादायक संस्कार एवं भारतीय संस्कृति के ऊपर नृत्य का प्रदर्शन किया गया। इन सभी छात्रों को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मान चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अंजू चौहान एवं रिया चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर जगमोहन गर्ग, श्रीमती वंदना शर्मा, श्रीमती मनीषा नेगी, श्रीमती रश्मिता साहू, श्रीमती सुजाता गौतम, समेत सभी छात्रों के अभिभावक इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।