Noida News : सरला चोपड़ा डीएवी विद्यालय ने मनाया विश्व नृत्य दिवस
Noida News : Sarla Chopra DAV School celebrated World Dance Day
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:59 PM
Noida News : विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर सरला चोपड़ा डीएवी विद्यालय ने ‘स्पिक मकै’ कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध भरत्नात्यम की जानी मानी हस्ती व नाट्य वृक्ष सांस्कृतिक संस्थान की अध्यक्ष और पद्मश्री श्रीमती विदुषी गीता चन्द्रन अतिथि के तौर पर मौजूद रही।
Noida News :
कार्यक्रम का आरम्भ गायत्री मंत्र व दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती आईपी भाटिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह हमारे विद्यालय की खुशकिस्मती है कि आज हमें प्रसिद्ध व विभिन्न पुरुस्कारों से सम्मानित विदुषी गीता चन्द्रन जैसी नृत्यगना के नृत्य को देखने का अवसर प्राप्त होगा।
कलाकार श्रीमती विदुषी ने वहाँ मौजूद छात्रों को शास्त्रीय नृत्य की बारीकीयों से परिचित कराते हुए मीरा के भजन श्याम म्हणे चाकर राख्यो जी पर एक अद्भुत नृत्य प्रस्तुत किया।