Noida News : सतेन्द्र शर्मा को हिमाचल प्रदेश में बनाया को-ऑबजर्वर
Satendra Sharma
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:22 AM
Noida News : नोएडा । हिमाचल प्रदेश के प्रभारी व पूर्व केन्द्रीय मंत्री राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य एवं कांग्रेस नेता सतेन्द्र शर्मा को 57 रेणुकाजी विधानसभा का (को-ऑबजर्वर)बनाया है।
Noida News :
सतेन्द्र ने मिली नई जिम्मेदारी पर काँग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुये कहा है कि एक सामान्य कार्यकर्ता को सम्मान मिलना यह सिर्फ काँग्रेस पार्टी में ही संभव है। श्रीमती प्रियंका गाँधी मेहनती कार्यकर्ता को हमेशा आगे बढ़ाती है।
उन्होंने पार्टी नेता श्रीमती सोनिया गाँधी, राष्ट्रीय अध्य्क्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव शुक्ला, वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, विधायक विधानमंडल की नेता आराधना मोना मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुजर्र व नोएडा काँग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।