Noida : नोएडा । केंद्र सरकार द्वारा निकाली गई अग्निपथ योजना के खिलाफ आज नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम कुमार तंवर के नेतृत्व में सत्याग्रह आंदोलन चलाया गया। यह आंदोलन हाईकमान के निर्देश पर हर विधानसभा में किया जा रहा है।
सेक्टर-4 में आयोजित इस सत्याग्रह पर कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य 2024 के चुनाव में इसे चुनावी एजेंडा बनाना है। महज 4 वर्ष के लिए युवाओं को नौकरी देने का जो सब्जबाग भाजपा नीत केंद्र सरकार द्वारा दिखाया जा रहा है यह महज एक छलावा है। जनहित में इस योजना को तुरंत वापस लिया जाए।
इस मौके पर पूर्व विधायक राजेंद्र सोलंकी, प्रेम सिंह नेताजी, वरिष्ठ नेता कुंवर नूर मोहम्मद, प्रदेश महासचिव विदित चौधरी, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, पीसीसी सदस्य देवेंद्र भाटी, फिरेसिंह नागर, चौधरी ललित अवाना, रामकुमार शर्मा, हरेंद्र शर्मा, आर.के. प्रथम, संजय तनेजा, जितेंद्र चौधरी, अशरफ खान, सोनू प्रधान, रिजवान चौधरी, विनोद पांडे, आसिफ आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।