Noida News : जनस्वास्थ्य के प्रभार से मुक्त किए गए एससी मिश्रा
Noida News: State's first structural audit policy implemented
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 09:01 PM
Noida : नोएडा । नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रितु माहेश्वरी ने प्रशासनिक कारणों से कुछ फेरबदल किए हैं। यह जानकारी एसीईओ प्रवीण मिश्रा ने दी है। इसके तहत जनस्वास्थ्य विभाग के प्रभारी व उपमहाप्रबंधक एस.सी. मिश्रा को इस पद से हटा दिया गया है तथा जनस्वस्थ्य विभाग से जुड़े सभी प्रभार उनसे ले लिए हैं। अब यह प्रभार प्रधान महाप्रबंधक (पीजीएम) राजीव त्यागी को सौंपा गया है।
वहीं वर्क सर्किल-9 के प्रभारी तथा जनस्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक विजय कुमार रावल से वर्क सर्किल-9 का प्रभार ले लिया गया है। अब वे जनस्वास्थ्य विभाग-। के प्रभारी व वरिष्ठ प्रबंधक का कार्य देखेंगे। वर्क सर्किल-9 का प्रभार वर्क सर्किल-6 के प्रभारी व वरिष्ठ प्रबंधक मुकेश कुमार वैश्य को सौंपा गया है। वे दोनों वर्क सर्किल का काम देखेंगे।
बताया जाता है कि एलीवेटिड रोड के निर्माण कार्य में गुणवत्ता की शिकायत मिलने तथा निर्माण कंपनी को अधिक भुगतान करने की शिकायत पर जनस्वास्थ्य विभाग के उपमहाप्रबंधक एस.सी. मिश्रा को इस पद से फिलहाल हटा दिया गया है।
जहां तक वर्क सर्किल-9 के प्रभारी विजय रावल का सवाल है वे दोनों ही पदों का बहुत जिम्मेदारी से कार्य संचालन कर रहे थे। एक साथ दो पदों पर उनके कार्यों की हमेशा सराहना होती थी। लेकिन प्रशासनिक कारणों से फिलहाल उन्हें एक ही जिम्मेदारी दी गयी है।