Noida News : पराविधिक स्वयं सेवकों का द्वितीय प्रशिक्षण सत्र सम्पन्न
भारत
चेतना मंच
09 Apr 2022 05:08 PM
Noida : नोएडा । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण(District Legal Services Authority) में नवनियुक्त पराविधिक स्वयं सेवकों का द्वितीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन यूनाइटेड कॉलिज आफ एजूकेशन में किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्वनगर में नवनियुक्त पराविधिक स्वयं सेवकों के प्रशिक्षण संबंधी इन्डक्सन कोर्स का आयोजन यूनाइटेड कॉलिज आफ एजूकेशन के सभागार में किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश, गौतमबुद्धनगर अशोक कुमार-सप्तम, अपर जिला जज राजीव कुमार वत्स, सचिव डी.एल.एस.ए जयहिंद कुमार सिंह, डायरेक्टर यूनाइटेड कॉलिज जी0जी0 गुलाठी, आर0के0 शर्मा, अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय, एन0सी0 गुप्ता, अधिवक्ता जनपद न्यायालय, गौतमबुद्वनगर व चयनित पराविधिक स्वंय सेवकों के साथ अन्य स्टाफ आदि उपस्थित रहे।
जिला न्यायाधीश अशोक कुमार-सप्तम् ने बताया कि पीएलवी के रुप में कार्य करते हुये समाज के कमजोर व वंचित वर्गो के समस्याओं को समझने तथा उन समस्याओ का समाधान करते हुये व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त होगा जो विधि के छात्रों के लिये पढाई के साथ साथ समाज के समस्याओं को समझने में सहायक होगा। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में अशोक कुमार-सप्तम, जनपद न्यायाधीश, गौतमबुद्वनगर, राजीव कुमार वत्स, अपर जिला जज, जी0जी0 गुलाठी, प्रबंधक यूनाइटेड कॉलिज आफ एजूकेशन, आशु गुप्ता, विभाग अध्यक्ष विधि संकाय, यूनाइटेड कॉलिज आफ एजूकेशन व लॉ कॉलिज से आये सम्मानित प्रोफेसर व प्रभारी विधिक सहायता केन्द्र, विधि छात्र एवं पराविधिक विधिक स्वंय सेवकगण एवं स्टाफ आदि उपस्थित रहे।