Noida News : सेक्टर-27 आरडब्ल्यूए ने निकाला तिरंगा मार्च
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:29 PM
Noida : नोएडा। आजादी के 75वें वर्षगांठ पर सेक्टर 27 आरडब्ल्यूए की ओर से तिरंगा मार्च निकाला गया। इसकी शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। ए- ब्लॉक पार्क से शुरू करके संपूर्ण सेक्टर में मार्च करते हुए आरडब्ल्यूए कार्यालय पर समापन किया गया।
तिरंगा मार्च में नोएडा प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक श्रीपाल भाटी के साथ सेक्टर के वरिष्ठ नागरिकों, सदस्यों, निवासियों एवं नारीशक्ति ने योगदान दिया। अध्यक्ष राजीव गर्ग ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, जैन समाज के संरक्षक डॉ. एसपी जैन, आरएसएस के वरिष्ठ अधिकारी मधुसूदन दादू, मदन लाल शर्मा, रामनिवास बंसल, बीडी सिंघल, प्रवीन बंसल, विद्याराम अवाना, जुगल किशोर गुप्ता, कपिल जैन, अशोक जैन, आरसी मित्तल, एमएल गोगिया, एमएम मित्तल, रोहताश गोयल, मृत्युंजय जायसवाल, डीके खाती, कुमकुम सिंघल, सीमा सिंघल, लता गोयल, शिवानी गर्ग, किरण बंसल, प्रीति दादू, मधु अग्रवाल, सुषमा आदि उपस्थित रहे।