Noida News : सेक्टर-51 आरडब्ल्यूए की नयी कार्यकारिणी गठित
Sector-51 new executive of RWA constituted
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:25 AM
Noida News : नोएडा । सेक्टर-51 आरडब्ल्यूए की नयी कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न हो गए। चुनाव में 17 पदों के लिए ही नामांकन आए थे। निर्वाचन अधिकारी सुधीर उप्पल ने बताया कि 17 पदों के लिए केवल 17 नामांकन पत्र प्राप्त हुए और सभी सदस्यों को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया।
Noida News :
चुनाव में अनिल प्रकाश रानोत्रा को फिर से आरडब्ल्यूए सेक्टर 51, नोएडा के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। पवन कुमार शर्मा आरडब्ल्यूए, सेक्टर 51, उपाध्यक्ष, संजीव कुमार महासचिव, एम.जी.अग्रवाल कोषाध्यक्ष, नीरज कपूर को संयुक्त कोषाध्यक्ष, सौरभ जैन को सी ब्लॉक से संयुक्त सचिव, जगदीश सिंह डी ब्लॉक से संयुक्त सचिव, अरुण कुमार सरीन ई-ब्लॉक से संयुक्त सचिव, मनीष बवेजा को एफ ब्लॉक, से संयुक्त सचिव चुना गया। सी ब्लॉक से कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ईशान बारात एवं अरविन्द शर्मा निर्वाचित हुए हैं। विजय पाल सेतिया और कर्नल हरेंद्र सिंह डी ब्लॉक से कार्यकारी सदस्य के रूप में चुने गए। वहीं विपुल अग्रवाल और आशीष कुमार ई ब्लॉक से कार्यकारी सदस्य हैं। अनिल वार्ष्णेय और मनमोहन मारवा एफ ब्लॉक से कार्यकारी सदस्य चुने गए हैं।
आरडब्ल्यूए सेक्टर-51 चुनाव परिणाम घोषणा कार्यक्रम के दौरान डीडी आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एन पी सिंह, फोनरवा, महासचिव के के जैन, सेक्टर-41 अध्यक्ष अनिल खन्ना, सेक्टर-53 अध्यक्ष अनिल सिंह, डीडी आरडब्ल्यूए सचिव एसपी चौहान, ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन के ललित चौहान भी मौजूद रहे।