Noida News : चलती कार में आग लगी देखकर सहमे लोग, चालक ने कूदकर बचाई जान, स्विफ्ट हुई खाक
Seeing a fire in a moving car, people were horrified, the driver saved his life by jumping, Swift burnt to ashes
भारत
चेतना मंच
17 May 2023 08:52 PM
नोएडा। कोतवाली फेज-3 क्षेत्र के पर्थला गोल चक्कर के पास बुधवार की दोपहर एक कार में अचानक आग लग गई। देखते-देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। बड़ी मुश्किल से कार चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे को देखने वाले सहम गए।
आग देखकर सहम गए मुसाफिर
जानकारी के मुताबिक अनुज जैन अपनी स्विफ्ट कार से कही जा रहे थे। वह जैसे ही पर्थला गोल चक्कर के पास पहुंचे, कार के बोनट से धुआं निकलता दिखाई दिया। वह जब तक कुछ समझते आग की लपटें उठने लगीं। आग ने देखते ही देखते पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तीव्रता को देखकर अनुज जैन सहम गए। उन्होंने फुर्ती दिखाई और कार से कूदकर अपनी जान बचाई।
दमकल कर्मचारियों ने बुझाई आग
इस घटना को देखने वाले भी सहम गए। उधर से गुजर रहे वाहन जहां—तहां खड़े हो गए। किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दमकल विभाग को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग को काबू में किया। लेकिन, तब तक पूरी कार खाक में तब्दील हो गई।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।