Noida :नोएडा । ग्राम मोरना सेक्टर-35 नोएडा जनपद गौतम बुद्ध नगर में बुद्ध पूर्णिमा के पूर्व दिवस पर दलित उत्थान महासभा की एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें भगवान बुद्ध के जीवन पर सभा में उपस्थित लोगों ने अपने अपने तरीके से सत्य विचार रखें।
महासभा की अध्यक्षता ग्राम मोरना के बुजुर्ग गोपीचंद नेता ने की तथा मंच का संचालन लाल सिंह गौतम शाहपुर निवासी ने किया।
सभा में समाजसेवी नवरत्न गौतम, बालक राम प्रधान, उदय राम प्रधान, सुरेंद्र गौतम, मुकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, बाबू सिंह गौतम, डॉ शोभा राम, नरेश चौधरी, अरुण गौतम, संतराम प्रधान, डॉ संजय भारती, गंगा शरण गौतम, नंदकिशोर आनंद गौतम, पिंटू गौतम, राजेश गौतम, बंटी भाई, संतर पाल, शिवराम गौतम, राजेंद्र सिंह, इंद्रजीत सरदार आदि लोगों ने अपने संगठन के प्रति बहुत अच्छे विचार व्यक्त किए।
सभा में सभी लोगों ने सर्वसम्मति से दलित उत्थान महासभा संगठन का अध्यक्ष राजकुमार भारती निवासी अंबेडकर विहार सेक्टर 37 नोएडा को मनोनीत किया।
सभा में एडवोकेट दुष्यंत कुमार कैन विजय कुमार कपिल जाटव अरुण कुमार निरंजन सिंह युवा नेता नंदकिशोर संजीव कुमार सतवीर गौतम अनिल गौतम प्रवेश चौधरी वीरेंद्र सिंह सुनील बाल्मीकि अनिल बाल्मीकि चाचा हरबंस चौधरी लक्ष्मण सिंह दयाराम जाटव अनिल गौतम हीरालाल गौतम जगत सिंह गौतम उदय सिंह मोरना हरवीर सिंह आदि लोग मौके पर उपस्थित रहे।