Noida News: सात इंस्पेक्टरों के हुए दूसरे जोन में तबादले
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 06:23 PM
नोएडा/लखनऊ। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गौतमबुद्घनगर में तैनात सात इंस्पेक्टरों के तबादले मेरठ जोन व अन्य जोन में किए गए हैं। इनमें बिसरख थाना प्रभारी अनीता चौहान का तबादला मेरठ जोन, थाना सूरजपुर के प्रभारी अजय कुमार का मेरठ जोन, दादरी थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी का मेरठ जोन तबादला किया गया हैं। पुलिस अधीक्षक कार्मिक लखनऊ टी एस सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद गौतमबुद्घनगर के 7 इंस्पेक्टरों के तबादले दूसरे जोन में किए गए हैं। इसी तरह गौतमबुद्घनगर से ही सत्येंद्र सिंह का मेरठ जोन, रामेश्वर कुमार का भी गौतमबुद्धनगर से एलकेडब्ल्यू नगर में तबादला किया गया है ।वही रश्मि चौधरी का आगरा जोन तबादला किया गया है।