
कार्यक्रम में भजन गायक के रूप में सुप्रसिद्ध टी-सीरीज कलाकार सुश्री उमा लहरी जयपुर से और सोनू सिंगला हरियाणा ने पूरे कार्यक्रम में समा बांध दिया। दोनों ही कलाकारों में हरियाणवी राजस्थानी भजनों के द्वारा भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि श्री श्याम खाटू वाले का भव्य कीर्तन में बाबा का भव्य श्रृंगार कोलकाता से मंगवाया गया। छप्पन भोग लगाकर बाबा को रिझाया गया। परिवार के सदस्यों ने मेहंदी लगाकर बाबा का गुणगान किया। वृंदावन के कलाकारों द्वारा बांके बिहारी जी का विशेष चित्रण प्रस्तुत किया। श्रद्धालुओं ने भजनों पर डांस करते हुए भरपूर आनंद उठाया।
फागुन महोत्सव में गौतमबुद्घनगर के सांसद डा. महेश शर्मा, उप्र कृषि अनुसंधान के अध्यक्ष (दर्जा प्राप्त मंत्री) कैप्टन विकास गुप्ता, समाजसेवी डॉ श्रीकांत शर्मा, डॉ. पल्लवी शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी मौजूद रहे।