Noida : नोएडा । नोएडा प्राधिकरण ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ रेस अभियान के तहत नोएडा विलेज रेजिडेंट्स एसोसिएशन ने ग्राम भंगेल के नजदीक सेक्टर-106 के मैदान में सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठï प्रबंधक (जनस्वास्थ्य खंड-1) विजय रावल ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक एक अभिशाप है, इसका इस्तेमाल न करके हमें अपने पर्यावरण को बचाना है। नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर ने कहा के प्लास्टिक लाखों करोड़ों वर्षों तक हमारे पर्यावरण को प्रदूषित करती है। जानवरों और समुद्री जीवों की जान ले लेती है, हमें खुद भी और अपने जानकारों को भी थैले की अहमियत समझानी होगी। इस दौरान भंगेल आरडब्लूए अध्यक्ष संदीप, भाजपा के किसान नेता अमित त्यागी, समाजसेवी एवं फोनरवा उपाध्यक्ष पवन यादव, समाजसेवी डॉ. सुनीता जेटली, नोवरा महासचिव पुनीत राणा, नीतीश चौहान, अंकित अग्रवाल, विकास अवाना, मनीष राणा, कंचन लोहिया, शान सैफी, इरशाद सैफी, सचिन गुप्ता आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।