Noida News : अग्निपथ पर भड़का सोशलिस्ट मंच, ज्ञापन सौंपा
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:05 PM
Noida : नोएडा । अग्निपथ योजना के विरोध में भारतीय सोशलिस्ट मंच ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मंच के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस अवसर पर मंच के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र अवाना ने कहा कि केंद्र सरकार ने हाल में ही जो अग्निपथ योजना की घोषणा की है जिसमें 17.5 से 23 वर्ष के बीच के युवाओं को सेना में 4 वर्ष के लिए भर्ती किये जाने का प्रावधान है। इस योजना के तहत सेना में भर्ती युवाओं में से 75 प्रतिशत युवाओं को सेवा से बाहर कर दिया जाएगा। सरकार के इस कदम से भारतीय सेना का बहुत बड़ा नुकसान होगा। विशेष रूप से सेना का मनोबल गिरेगा, इसमें रेजिमेंटल निष्ठा पर असर पड़ेगा।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र अवाना, राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह राजपूत, नरेंद्र शर्मा, रामवीर यादव, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र गुर्जर, महानगर अध्यक्ष विक्की तंवर, बिल्लू गुर्जर, गौरव अवाना, उस्मानी, राजेंद्र यादव, दादा सरकार, दीपक चावला, कपिल अवाना, हरिंदर अवाना,मनोज प्रजापति, अंकित जय, यामीन खान, शाहिल, वसीम आदि मौजूद थे।