Noida News : सॉल्वर गैंग के सदस्य ने दिलाई रिटर्न परीक्षा, फिजिकल देने खुद पहुंचा
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:14 AM
Noida : नोएडा । थाना सूरजपुर पुलिस ने आइटीबीपी में कांस्टेबल की फिजिकल परीक्षा देने आए एक युवक को उस समय धर दबोचा। जब उसका अंगूठा बायोमैट्रिक मशीन में मैच नहीं हुआ। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि कांस्टेबल की रिटर्न की परीक्षा उसने सॉल्वर गैंग से दिलार्ई थी। थाना सूरजपुर के थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि आज आइटीबीपी में पुलिस कांस्टेबल की फिजिकल परीक्षा चल रही थी इस दौरान परीक्षा देने आए गोहाना जनपद झुंझुनू (राजस्थान) निवासी विक्रम सिंह पुत्र शीशपाल का जब परीक्षा देने से पहले अंगूठे से बायोमैट्रिक लिया गया तो वह मैच नहीं हुआ। उसे गहनता से पूछताछ की गई तो विक्रम ने बताया कि उसने रिटर्न परीक्षा सॉल्वर गैंग के सदस्य दिलाई थी।