Noida News: भूमाफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए: डीएम
Russia Ukraine War Noida DM
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 07:15 AM
Noida : नोएडा । जिला अधिकारी सुहास एल0वाई0(DM Suhas L.Y) ने माहत अधिकारियों को भूमाफियाओं के खिलाफ 10 दिवसीय विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में भूमाफियाओं को चिन्हित करने के उद्देश्य से आगामी 10 दिन तक गहन अभियान संचालित करें।
जिनके द्वारा अवैध कॉलोनियां जनपद में काटी जा रही हैं राजस्व विभाग के अधिकारीगण इस विशेष अभियान के तहत उनके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध कॉलोनी काटने वाले भूमाफियाओं को चिन्हित करेंगे ताकि जनपद के भूमाफियाओं के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। इसी प्रकार उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि अपने अपने क्षेत्र में सभी अधिकारीगण यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सभी अस्पतालों में एवं शासकीय कार्यालय में अग्निशमन यंत्र मानकों के अनुरूप स्थापित हो इसके लिए भी अभियान संचालित करते हुए जांच सुनिश्चित की जाएगी। जिला अधिकारी ने इस अवसर पर यह भी कहा कि प्राय: देखने में आ रहा है कि लेखपाल अपने साथ बाहरी व्यक्ति दलाल के रूप में रखकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि जनपद में किसी भी लेखपाल के साथ दलाल टाइप के बाहरी व्यक्ति मिलने पर उनके विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही तत्काल प्रभाव से प्रस्तावित की जाए ताकि ऐसे दलालों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ नितिन मदान, उप जिलाधिकारी सदर अंकित कुमार, उप जिलाधिकारी दादरी आलोक कुमार गुप्ता, उप जिलाधिकारी जेवर रजनीकांत एवं समस्त तहसीलदार गण उपस्थित रहे।