Noida News : 15 से एक्सप्रेसवे पर घटेगी वाहनों की गति सीमा ,सीईओ के समक्ष रखा जाएगा प्रस्ताव, सड़कों पर लगेंगे निर्देशों के साइनबोर्ड
Noida News: Speed limit of vehicles will be reduced on expressway from 15, proposal will be placed before CEO, signboards of instructions will be installed on roads
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:36 AM
Noida News : नोएडा। ठंड व कोहरे के मददेनजर नोएडा प्राधिकरण के ट्रैफिक सेल विभाग ने नोएडा एक्सप्रेसवे के अलावा शहर के मुख्य मार्गों पर वाहनों की गति सीमा घटाने का निर्णय लिया है। नोएडा एक्सप्रेसवे पर 15 दिसंबर से चार पहिया वाहनों की गति सीमा 100 किमी/घंटे से घटाकर 80 किमी/घंटा की जाएगी। फिलहाल यह निर्देश 15 फरवरी तक प्रभावी रहेंगे।
Noida News :
नोएडा प्राधिकरण के ट्रैफिक सेल के उपमहाप्रबंधक (डीजीएम) एस.पी. सिंह ने बताया कि ठंड व कोहरे में एक्सप्रेसवे पर हादसों को कम करने के लिए वाहनों की गति सीमा को घटाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा रिफ्लेक्टर लाइटों का प्रयोग भी बढ़ा दिया जाएगा ताकि कोहरे में भी वाहन दिख सकें।
उन्होंने बताया कि इसी तरह नोएडा के मुख्य मार्गों पर भी वाहनों की गति सीमा को 80 किमी/घंटे से घटाकर 60 किमी/घंटा किया जाएगा। वहीं आंतरिक सड़कों पर यह गति सीमा 60 किमी/घंटा से घटाकर 40 किमी/घंटा किया जाएगा। श्री सिंह ने बताया कि यह प्रस्ताव मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के समक्ष रखा जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद इस आशय के साइन बोर्ड सड़कों पर लगाये जाएंगे। इसके अलावा आईएसटीएमएस के तहत लगे सभी स्पीड डिटेक्शन कैमरों को भी इसी स्पीड के मुताबिक निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में मास्टर प्लान नं0 1, 2 तथा 3 के अलावा डीएससी रोड पर वाहनों की गति सीमा 80 से घटाकर 60 किमी/घंटा की जाएगी।