Noida News : प्रदेश के वित्त मंत्री का कल जनपद में दौरा
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:05 AM
Noida : नोएडा । उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री एवं संसदीय कार्य विभाग के मंत्री सुरेश खन्ना कल रविवार को जनपद के दौरे पर रहेंगे। वह यहां कल प्रात: 7 बजे सेक्टर-39 में सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगे इसके बाद सेक्टर 37 के विद्युत गेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। सुबह 9 बजे वित्त मंत्री सेक्टर-39 जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे इसके बाद वे कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि इसके बाद वित्त मंत्री गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले गरीब कल्याण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसके बाद श्री खन्ना विकासखंड के ग्राम पंचायत प्यावली ताजपुर एवं सेक्टर 39 स्थित गौशाला गौशाला का निरीक्षण करेंगे।