Noida News : मां कामाख्या देवी की मूर्ति की स्थापना हुई
Statue of Mother Kamakhya Devi established
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:27 AM
Noida : नोएडा। महानवरात्रि के अवसर पर मां कामाख्या देवी के नवनिर्मित मन्दिर का उद्घाटन एवं मूर्ति स्थापना गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम के कर कमलों से हुआ।
Noida News :
श्रीसिद्ध पीठ शनि मंदिर के अध्यक्ष मान सिंह चौहान ने बताया कि आज ही शनिदेव बाबा का 20वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मन्दिर की स्थापना 04 अक्टूबर 2003 को हुई थी। आज नवरात्र के पावन दिवस भक्तों ने मां कामाख्या, सिद्धिदात्री, श्री हनुमानजी एवं श्री शनिदेव बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
Noida News :
इस अवसर पर महेश सक्सेना, डा. वीएस चौहान, करतार सिंह चौहान, मुकुल बाजपाई, राजीव मिश्रा, मोहन शर्मा, दीपक गुप्ता, डीसीपी इंदर चन्दर, एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी, सूर्य नारायण गुप्ता, प्रमोद त्यागी, उदय मिश्रा, एसके टक्कर, मुकेश सिंघल और पीके गुप्ता सहित बड़ी संख्या मंे श्रद्धालु उपस्थित रहे।