नोएडा । बार एसोसिएशन(Bar Association) एडवोकेट एंड डीड राइटर (Advocate & Deed Writer)के नेतृत्व में सेक्टर-33 स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में हड़ताल जारी है। हड़ताल की वजह से सैकड़ों लोगों की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है।बार एसोसिएशन एडवोकेट एंड डीड राइटर के अध्यक्ष श्यामवीर सिंह बसौया ने बताया कि 4 जनवरी को नोएडा बार एसोसिएशन डीड राइटर एडवोकेट की वार्ता जिलाधिकारी के साथ हुई थी। जिसमें जिलाधिकारी सुहास एलवाई(DM Noida Suhas LY) ने विशेष सचिव अजय कुमार अवस्थी द्वारा द्वारा 20 जून 2019 को जारी शासनादेश का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा उक्त शासनादेश का खंडन पत्र देने के लिए कहा गया था, लेकिन एसोसिएशन को वह पत्र अभी तक नहीं मिला है। एसोसिएशन डूब क्षेत्र में रोकी गई रजिस्ट्री को लेकर विरोध कर रही है। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा है कि जब तक उन्हें लिखित में आदेश नहीं मिलता है तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
आज हड़ताल के दौरान रजिस्ट्री कार्यालय मेंएलसी शर्मा, एन के शर्मा, पीपीएस नागर, सतेंद्र राघव, संजय शर्मा, राम मोहन, मनोज अघाना, सीएस नागर, संजय यादव, हरीश सेठी, प्रवीण डेढ़ा, आशीष पांडे, मनीष पांडे, बबलू शर्मा, दीपक शर्मा, विजय पाल शर्मा, कुलदीप भाटी, विजय नागर, एसके सिंह, एसडी सिंह, एच के वशिष्ठ, सरदार सिंह, बिलाल बर्नी, सचिन चौधरी, ए.एम. शेरवानी, संजीव शर्मा, संजीव कुमार, एस के शर्मा, शिव कुमार पवार, श्रीमती सरोज अवाना, श्रीमती के.आर. चित्रा सहित सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता व डीड राइटर मौजूद रहे।