Noida News: सुहास ने देश व जिले का गौरव बढ़ाया: डा.महेश
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 06:56 AM
नोएडा गौतमबुद्घनगर के सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा.महेश शर्मा ने आज टोक्यो पैरालम्पिक 2020 के रजत पदक विजेता सुहास एलवाई, जिलाधिकारी गौतमबुद्घनगर से उनके आवास पर जाकर अभिनन्दन कर पूरे परिवार को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि सुहास एलवाई ने अपने प्रसाशनिक पदों पर रहते हुए भी देश व गौतमबुद्घनगर जिले का गौरव बढ़ाया है।
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, संदीप शर्मा, रोहित कुमार, अप्लेश गर्ग मौजूद रहे।