Noida News : हरौला सहित कई गांवों में सपा प्रत्याशी को समर्थन
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:00 AM
Noida: नोएडा । समाजवादी पार्टी नोएडा विधानसभा(Samajwadi Party Noida Assembly) के प्रत्याशी सुनील चौधरी(Sunil Chaudhary) ने सपा नेताओं के साथ झुंडपुरा, हरौला, नयाबांस, अट्टा, छलेरा सहित कई गांव में सघन जनसंपर्क चलाकर घर-घर वोट मांगे। इस दौरान उनका हरौला में कई जगह पर स्वागत किया गया और उन्हें वोट देने का आश्वासन दिया गया।गौरतलब है कि हरौला गांव में सुनील चौधरी की ससुराल है। जनसंपर्क के दौरान उन्हें जनता का भारी समर्थन व आशीर्वाद मिला। इस अवसर पर सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी ने कहा कि भाजपा विधायक ने पांच साल में कोई कार्य नहीं किया। जिस विधायक को जनता के बीच रहना चाहिए था वह दिल्ली और लखनऊ में रहे।सपा सरकार के शासनकाल में नोएडा में ऐतिहासिक विकास कार्य किये गए और भाजपा सरकार ने केवल सपा सरकार के कार्यों के उद्घाटन का उद्घाटन किया। जनता को अपने बीच का विधायक चाहिए जो उनके सुख-दु:ख में साथ रहे। नोएडा की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और सपा को जिताने का संकल्प ले लिया है।
इस अवसर पर नोएडा ग्रामीण जिला महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि सपा सरकार बनने पर दोबारा नोएडा विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर होगा। मेट्रो संचालन, शिल्प हाट, नारी निकेतन, सेक्टर-39 में हॉस्पिटल, मल्टीलेवल पार्किंग, सर्फाबाद में मिनी स्टेडियम, होशियारपुर में कन्या इंटर कॉलेज सहित तमाम विकास के कार्य हुए।
इस अवसर पर अध्यक्ष महेंद्र यादव, देवेंद्र अवाना, सूबे यादव, ओमपाल राणा, देवेंद्र गुर्जर, जगत चौधरी, बबलू चौहान, विनोद चौहान, विक्रम चौहान, विनोद यादव, ओमवीर बंसल, आशु अवाना, पवन शर्मा, सौरभ शर्मा, हीरा चौधरी, मुन्ना आलम, यामीन खान, मोहम्मद तस्लीम सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।